{"_id":"5b7db7ed42c7924670022f5a","slug":"111534965741-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरकर किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरकर किशोरी की मौत
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। खेत मे कुएं पर बुधवार की दोपदर कपड़ा साफ करने गयी किशोरी का पानी निकालते समय पैर फिसलने से अंदर गिर पड़ी। घरवालों को जब तक जानकारी हुई तब तक पानी पीने व दम घुटने से मौत हो गयी।
स्थानीय थाना क्षेत्र के पथरखुरा गांव निवासी स्वामीनाथ की पन्द्रह वर्षीय पुत्री आरती बकरीद की छुट्टी होने के कारण स्कूल नहीं गई थी। बुधवार की दोपहर छात्रा परिजनों का कपड़ा साफ करने घर से तीन सौ मीटर दूर खेत में कुएं पर गई थी। पानी निकालते समय पैर फिसलने से कुएं में गिर पड़ी। आसपास खड़े बच्चे दौड़कर घर जाकर परिजनों को बताया। परिजन किसी तरह रस्सी के सहारे कुएं से बाहर निकालकर एक नर्सिंग होम ले गए। वहां देखते ही चिकित्सकों ने किशोरी को पानी मे डूबने(दम घुटने)से मौत होना बताया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।