{"_id":"5ad0f5574f1c1b84028b4605","slug":"111523643735-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे एवं बस्ती के करीब शराब की दुकान खोलने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे एवं बस्ती के करीब शराब की दुकान खोलने का विरोध
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं
मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के निजामुददीनपुर गांव निवासी संजय जायसवाल के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों ने शुक्रवार को आबादी क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शराब की दुकान को बंद कराने की मांग की।
जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे को दिए गए ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र के बैकुंठपुर की सरकारी देशी शराब की दुकान को बंद करवा दिया गया था लेकिन अब उसी दुकान को क्षेत्र के निजामुददीनपुर गांव स्थित गंगा रोड पर खोलने के लिए निर्माण कराया जा रहा है। जबकि इस गांव में शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती है। सु्प्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हाइवे के 500 मीटर दूरी पर ही दुकान खोला जा सकता है। जो दुकान खोलने का प्रयास किया जा रहा है वह सड़क से काफी करीब है। यह भी बताया कि जहां पर दुकान खोला जा रहा है वहां शवदाह के लिए लोगों आना जाना रहता है। इसके अलावा वहां घनी बस्ती रहती है। कहा कि अगर ऐसे स्थान पर शराब की दुकान खोला गया तो वह अराजकता फैलेगी। इस दौरान रंजना, नीलम, पुष्पा, गायत्री, श्वेता, उर्मिला, बाबाराम, संजय, मेवालाल, अजय सिंह, कमलेश आदि शामिल रहे।