{"_id":"5a6239644f1c1b72268b5536","slug":"111516386660-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम द्वारा तिथि निर्धारित करने पर बीडीसी सदस्यों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम द्वारा तिथि निर्धारित करने पर बीडीसी सदस्यों का धरना समाप्त
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। ब्लाक प्रमुख नरायनपुर छांगुर कनौजिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही के लिए गुरुवार को बुलाई गई बैठक स्थगित करने से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सदस्यों ने बेमियादी धरना देने की चेतावनी दी। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे जिलाधिकारी ने पहली फरवरी को बैठक की तिथि घोषित कर धरना समाप्त कराया।
जिलाधिकारी ने ब्लाक प्रमुख नरायनपुर छांगुर कनौजिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए 18 जनवरी की तिथि घोषित की थी। गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक मुख्यालय पर जुटे थे। काफी इंतजार करने के बाद बताया गया कि नोडल अधिकारी के अस्वस्थ होने के कारण जिलाधिकारी ने अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही की बैठक स्थगित कर दी है। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सदस्यों ने शुक्रवार दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए अगली तिथि की घोषणा खुद जिलाधिकारी करें। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे दोपहर 12 बजे नरायनपुर ब्लाक मुख्यालय चुनार पहुंचे और उन्होंने धरना कर रहे सदस्यों से वार्ता कर धरना समाप्त करने की बात कही। सदस्यों ने बैठक की तिथि घोषित करने की मांग की। जिलाधिकारी ने पहली फरवरी की तिथि घोषित करते हुए डीपीआरओ को बैठक की सूचना सदस्यों को देने का निर्देश दिया। उसके बाद सदस्यों ने धरना खत्म किया। धरने में क्षेत्र पंचायत सदस्य डा. राजू सिंह, नीरज कुमार, मनोज यादव, शिवकुमार, विभा श्रीवास्तव, अंजना सोनकर, किरन, मनोरमा शामिल रहे।