{"_id":"5a453c454f1c1b6a118ba944","slug":"111514486853-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं बनेंगी एसपीओ, पिड़िताओं को दिलाएंगी न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं बनेंगी एसपीओ, पिड़िताओं को दिलाएंगी न्याय
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हलिया। राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कालेज बरौंधा में गुरूवार को पुलिस द्वारा छात्राओं को महिला सशक्तीकरण की जानकारी दी गई। इस दौरान कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं को प्रदेश पुलिस द्वारा जारी वूमेन पावर लाइन का फार्म भी भरवाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी बरौधा संजय कुमार यादव ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए ही पुलिस द्वारा 1090 मोबाइल हेल्प लाइन शुरू की गई है।इस सेवा को प्रभावी बनाने के लिए कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत छात्राओं से वूमेन पावर लाइन का फार्म भरवाया जा रहा है। बताया गया कि फार्म भरने वाली छात्राओं को विशेष पुलिस अधिकारी का दर्जा प्राप्त होगा। उनको पुलिस विभाग द्वारा एसपीओ का परिचय पत्र भी प्रदान किया जाएगा। अभियान में सराहनीय योगदान देने वाली प्रत्येक शक्ति परी को जिला पुलिस व विशेष मामले में राज्य स्तर पर भी पुरस्कृत किया जाएगा। विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात की जाने वाली छात्राओं के कर्तव्यों की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी ने बताया कि एसपीओ को पीड़िता, प्रभावित लड़कियों तथा महिलाओं को 1090 हेल्प लाइन के बारे में जागरूक करना होगा। अपने आसपास महिलाओं के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार के बारे में 1090 को गोपनीय जानकारी देनी होगी।