{"_id":"59e64eb64f1c1bce538b8030","slug":"111508265654-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन कर्ताओं ने वन अधिकारियों पर किया हमला, मोबाइल भी छीन ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन कर्ताओं ने वन अधिकारियों पर किया हमला, मोबाइल भी छीन ले गए
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के छितमपुर गांव में सोमवार की शाम अवैध खनन किये जाने की खबर पर पहुंचे वनकर्मियों पर खननकर्ताओं ने हमला बोल दिया। इतना ही नहीं हमलावर वनकर्मियों की पिटाई करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया। ताकि वह घटना की सूचना पुलिस को नहीं दे सकें। घटना के बाद विभाग की ओर से 12 लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
वनकर्मियों के अनुसार गत काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र के छितमपुर गांव में खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन का कार्य कराया जा रहा है। सूचना पर कई बार उनको पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। सोमवार की शाम एक बार फिर छितमपुर गांव में अवैध खनन किए जाने की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। खनन कर रहे खनन कर्ताओं का वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाते देख खननकर्ता आग बबूला हो गए। कार्रवाई की डर से विभागीय लोगों पर हमला कर मोबाइल छीन कर भाग निकले। घटना की खबर तत्काल विभाग के अधिकारियों ने सौ नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुुंची पुलिस आरोपियों की तलाश की लेकिन वह नहीं मिले। कोतवाली में विभाग के क्षेत्रीय वन दरोगा सीताराम ने गांव के ही दर्जन भर लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मामले के बारे में पूछे जाने पर कोतवाल राजीव सिंह का कहना है कि मामले की जांच करायी जा रही है। जल्द की दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।