{"_id":"59e10d784f1c1b59678b5b3d","slug":"111507921272-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी के पहुंचते ही प्रधानाध्यापिका हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी के पहुंचते ही प्रधानाध्यापिका हुई बेहोश
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
डीएम के निरीक्षण में उजागर हुई विद्यालय की खामियां
फोटो
जिलाधिकारी के पहुंचते ही प्रधानाध्यापिका हुई बेहोश
डीएम के निरीक्षण में उजागर हुई विद्यालय की खामियां
अमर उजाला ब्यूरो
मड़िहान। जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे ने शुक्रवार की सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति वालिका विद्यालय मड़िहान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गेट पर मौजूद छात्राओं के अभिभावकों से विद्यालय के अंदर की खामियों को उजागर करने पर डीएम ने जब प्रधानाध्यापिका को अभिभावकों के सामने बुलवाने को कहा तो वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उधर विद्यालय में खामियां मिलने पर डीएम ने विद्यालय प्रशासन के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। अनाज के सैंपलिंग का आदेश दिया। चेताया कि दोबारा इस तरह की गलतियां मिलने पर उनके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी शुक्रवार की सुबह दस बजे अचानक विद्यालय पहुंच गए। गेट पर पहुंचे उनको छात्राओं के अभिभावकों ने घेर लिया और विद्यालय के खामियों को उजागर करने लगे। शिकायत मिलते ही उन्होंने प्रधानाध्यापिका समेत अन्य कर्मचारियों को बुलवाया। डीएम के सामने आते ही प्रधानाध्यापिका गश खाकर गिर पड़ी। जिसे होश में लाने को कहा गया। किचन में गंदगी मिलने पर डीएम कर्मचारियों के ऊपर भड़क गए। उनको फटकार लगाते हुए कहा कि स्वच्छता का आइंदा ख्याल रखा जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शुद्ध पानी के लिए भोजनालय में तीन आरओ भी लगाने का निर्देश दिया। घटिया तेल व अनाज देखकर सैंपलिंग के आदेश दिये। बालिकाओं से अभिभावकों को मिलने के लिए एक हाल का निर्माण कराने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएचसी मड़िहान में भर्ती गंभीर छात्राओं का हालचाल जानने पहुंचे। विद्यालय के सभी छात्राओं का ब्लड टेस्ट कराने का आदेश दिया। हालांकि बीमार बालिकाओं के ब्लड टेस्ट में मलेरिया के कीटाणु नहीं मिले। बाऊिलकाओं के सुधार होने तक सीएचसी के चिकित्सकों को 24 घंटे कैंप करने का निर्देश दिए। अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर कौशल कुमकार ने बताया कि खानपान की वजह से छात्राएं वाइरल फीवर की शिकार हुई हैं। अस्पताल में भर्ती सभी 22 छात्राओं की तबीयत ठीक होने के बाद छोड़ दिया गया। इस दौरान सीएमओ डा. उमेश यादव, एसडीएम मड़िहान सविता यादव आदि मौजूद रहे।