{"_id":"59bd77df4f1c1b8f688b4f2d","slug":"111505589215-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में सिक्का नही ले रही डाककर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में सिक्का नही ले रही डाककर्मी
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कछवां। नगर पंचायत कछवां स्थित उप डाकघर में ग्राहकों के सिक्कों नहीं जमा होने की शिकायत पर उपनिरीक्षक चुनार इंद्रजीत पाल ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने डाक कर्मचारियों से कहा कि वे हर हाल में सिक्का जमा करें। इससे इनकार करने का कोई औचित्य नहीं है।
नगर पंचायत कछवां स्थित उप डाकघर में ग्राहकों को पैसा निकालने व जमा करने में कई दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राय: कर्मचारी भी गायब रहते हैं। इस बात की शिकायत ग्राहकों ने उप निरीक्षक चुनार इंद्रजीत पाल से की थी। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने शनिवार को उपडाकघर पहुंचे। वह सीधे जमा काउंटर पर पहुंचकर वहां ग्राहकों की समस्या से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने डाक कर्मियों की जमकर क्लास लगाते हुए उनके एक, दो, पांच और दस रुपये के सिक्कों को तत्काल प्रभाव से जमा करने का निर्देश दिया। उप निरीक्षक ने सिक्का नहीं लेने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि कर्मचारियों के व्यवहार के चलते ही ग्राहकों का डाकघर से विश्वास उठता जा रहा हैं। ग्राहक अब बैंकों पर ज्यादा विश्वास कर रहे है। सरकार तनख्वाह दे रही है तो जनता के प्रति निष्ठावान बने।