{"_id":"596a65814f1c1b9a648b485c","slug":"111500145025-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही होगा बच्चों व समाज का चतुर्दिक विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही होगा बच्चों व समाज का चतुर्दिक विकास
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। राजकीय इंटर कॉलेज से केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की जिला स्तरीय रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित बनाएं। इसी से बच्चों और समाज का विकास होगा। रैली में कई स्कूलों के हजारों बच्चों ने भाग लिया।
राज्यमंत्री ने कहा कि बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराएं और स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के साथ ही समाज का भी दायित्व है कि वे सुनिश्चित करें कि 6-14 वर्ष के बीच का कोई बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे। डीआईओएस फूलचंद्र यादव ने बच्चों की शिक्षा पर बल देते हुए आभार व्यक्त किया। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि शासन की मंशानुरुप सभी बच्चों को शिक्षा प्रदान करने की कवायद की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को ससमय शिक्षा दें। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुंहकुचवा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरी, अघवार, आदर्श जैन बाल मंदिर और प्लेवे स्कूल के बच्चों ने मनोहारी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिला समन्वयक भूपनाथ द्विवेदी के निर्देशन में जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रथ जीआईसी से शुरु होकर पेहटी चौराहा, घंटाघर होते हुए नगर पालिका में समाप्त हुई। स्काउट गाइड ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में एसडी सिंह, महेंद्र सोनकर, अनिता यादव, चंद्रमा प्रसाद, बीईओ शशांक शेखर शुक्ल, अमरदीप जायसवाल, राजेश वैश्य, रवींद्र मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, केशराज सिंह, रमेश राय, निराशा सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप शुक्ला, विनोद यादव, सत्यंबदा सिंह, रचना सिंह, रामसकल यादव, भानू सिंह, दिनेश सिंह, राघवेंद्र शुक्ला, रविकांत दूबे आदि ने किया।