फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   111,000 beneficiaries will receive free solar plants.

111000 लाभार्थियों को मिलेगा नि:शुल्क सोलर प्लांट

Wed, 20 May 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
111,000 beneficiaries will receive free solar plants.
पीएम सूर्यघर योजना के तहत आयोजित ​शिविर को संबो​धित करती मझवां विधायक शुचि​स्मिता र्मार्य, स्रो - फोटो : बालूपुरवा गांव के पा​स ​स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन परिसर में मंगलवार को पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सौर ऊर्जा की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि इस शिविर के माध्यम से 111000 लाभार्थियों को दो किलोवाट का सोलर संयंत्र नि:शुल्क मिलेगा। शिविर तीन महीने तक चलेगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह और मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी उपलब्ध कराना और अधिक से अधिक लोगों को सोलर ऊर्जा से जोड़ना है। शिविर में योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी, पंजीकरण व जागरूकता सोलर संयंत्र प्रदर्शनी लगाई गई। आयोजक कंपनी ने बताया कि दो किलोवाट का सोलर संयंत्र लगवाने पर 60000 रुपये केंद्र सरकार, 30000 रुपये राज्य सरकार सब्सिडी देगी। साथ ही 35000 रुपये कंपनी की ओर से अंशदान दिया जा रहा है। इससे यह सोलर संयंत्र उपभोक्ता को निशुल्क प्राप्त होगा। इस अवसर पर परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह, डीसी मनरेगा सुशांत सिंह व अन्य थे।
विज्ञापन

--------
पोस्टर पर छपे बड़े नाम नहीं आए
कार्यक्रम के मंच पर लगे पोस्टर में केंद्रीय मंत्री से लेकर सभी विधायकों के चित्र लगाए गए थे लेकिन उनमें से अधिकांश कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे कुछ लोगों ने कहा कि उनको योजना के बारे में अपेक्षित जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed