फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   11 pairs of additional trains will stop at Vindhyachal station

Mirzapur News: विंध्याचल स्टेशन पर होगा 11 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव

Tue, 01 Oct 2024 05:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
11 pairs of additional trains will stop at Vindhyachal station
मिर्जापुर। नवरात्र के दौरान विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे के प्रयागराज मंडल की तरफ से तीन से 17 अक्तूबर तक विंध्याचल स्टेशन पर 11 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की है। यात्री सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए विंध्याचल स्टेशन पर सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड की तरफ से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्थापित किया जाएगा। जिसमें ब्रिगेड के 30 सदस्य शिफ्टवार यात्रियों को सेवा प्रदान करेंगे। प्रयागराज मंडल के जन संपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि 17 जोड़ी ट्रेनों के ठहराव के साथ ही 11 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों का भी ठहराव होगा। विंध्याचल स्टेशन पर मेला टिकट घर बनाए जा रहे हैं। इसके तहत पांच टिकट काउंटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए पुरुषों व महिलाओं के लिए 10 अस्थायी शौचालय तथा 10 अस्थायी स्नान घर भी बनाए जा रहे हैं। पीने के पानी की सुविधा के लिए पांच अस्थायी वाटर पॉइंट्स व दो स्थायी वाटर बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed