फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   11 in election

चुनाव मैदान में 11 और

Wed, 15 Feb 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 15 Feb 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
11 in election
नामांकन

विज्ञापन
मझवां विधानसभा सीट के लिए निवर्तमान विधायक रमेशचंद्र बिंद और बसपा के ही अवधेश कुमार सिंह सहित 11 प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन किया। नामांकन के दौरान सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रही। एसडीएम वागीश शुक्ला, एसडीएम सुनील मिश्रा मय फोर्स नामांकन सुरक्षा में मौजूद रहे। नामांकन के दौरान गहमा गहमी का माहौल रहा। मिर्जापुर जिले में मंगलवार तक 26 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। 

छानबे विधानसभा सीट से आरओ एसडीएम लालगंज लल्लन राम और एआरओ तहसीलदार लालगंज रामजीत मौर्य ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ मार्क्सवादी से धर्मराज का नामांकन कराया। मिर्जापुर सीट से आरओ व नगर मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश, एआरओ तहसीलदार सदर आरपी सिंह और बीडीओ सिटी घनश्याम प्रसाद ने नामांकन कराया। यहां से निर्दल मनीष सिंह और अपना दल (कृष्णा) के आशा कुमार ने नामांकन किया।  
विज्ञापन


मझवां विधानसभा सीट के लिए आरओ व एसडीएम सदर गुलाबचंद्र राम, एआरओ सुरेंद्र कुमार वाजपेयी ओर भावना यादव ने नामांकन कराया। मंगलवार को बसपा से रमेश चंद्र बिंद, बहुजन मुक्ति पार्टी से हरिशंकर, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से राजेश कुमार पांडेय और निर्दल राजेश कुमार ने नामांकन किया। इस दौरान गुड्डू राम, राजेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनार विधानसभा सीट से आरओ एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी और एआरओ तहसीलदार चुनार महात्मा सिंह और बीडीओ राजगढ़ सुनील तिवारी ने नामांकन कराया। मंगलवार को अपना दल कृष्णा पटेल खेमे से यहां सर्वेश और उत्तर प्रदेश रिपब्लिकन पार्टी से शारदा प्रसाद बौद्ध ने नामांकन किया। मड़िहान विधानसभा सीट से आरओ व एसडीएम मड़िहान चंद्रपाल तिवारी और एआरओ ओम प्रकाश पांडेय, बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह ने नामांकन कराया। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी से अवधेश कुमार सिंह पटेल और सीपीआई(एम) से अरविंद ने नामांकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed