फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   11,934 people will get housing

11,934 लोगों को मिलेगा आवास

Thu, 15 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
11,934 people will get housing
मिर्जापुर। इस वित्तीय वर्ष जिले के 11,934 लोगों को आवास मिलेगा। पीएम आवास योजना प्लस के तहत 7268 और सीएम आवास योजना के तहत 4666 घर मिलेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पांच हजार 516 लाभार्थियों और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत दो हजार 643 पात्रों का चयन किया गया है। सीएम योजना के तहत 374 मुसहर, 12 कुष्ठ रोगी और छह आपदा प्रभावित लोगों को आवास दिए जाएंगे।

परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय ने बताया कि योजना के तहत शेष पात्र लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस के तहत लगभग तीन हजार 237 और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत एक हजार चार सौ 39 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त भेजी जा चुकी है। शेष लाभार्थियों के खाते में चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पहली किस्त भेजी जाएगी। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 2.95 करोड़ घरों की सीमा के साथ अंतिम आवास सूची के अतिरिक्त पात्र परिवारों को योजना की स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल करने के प्रस्ताव के लिए सहमति दी थी। इसके तहत जिले में सात हजार 268 आवासों का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed