फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   1041 couples vow to walk together on the tune of shehnai

मिर्जापुर: शहनाई की धुन पर 975 जोड़ों ने खाई साथ चलने की कसम

Mon, 13 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
1041 couples vow to walk together on the tune of shehnai
कछवा। क्षेत्र के गड़ौली धाम में रविवार को हंसी खुशी का माहौल था। चारो ओर शहनाई की मधुर धुन गूंज रही थी और लोगों का आवागमन जारी था। अवसर था 1041 जोड़ों के सामूहिक विवाह का। ओएस बालकुंदन फाउंडेशन के तत्वावधान में इस सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में जोड़ों के परिजनों के साथ ही जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने वर वधू को आशीर्वाद एवं विवाह का प्रमाणपत्र देकर कार्यक्रम को पूरा किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के भाजपा सह प्रभारी व काशी प्रांत के प्रभारी सुनील भाई ओझा और कैबिनेट मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु गुरु ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु गुरु ने कहा कि सरकार हर वर्ग की समस्या को समझती है। जनकल्याणकारी कार्यों के साथ वह उनकी समस्या को दूर कर रही है। सामूहिक विवाह समारोह के कारण गड़ौली धाम में सुबह से ही वर और वधू पक्ष का पहुंचना शुरू हो गया था। शहनाइयों की गूंज के साथ वर और वधू पक्ष से आए रिश्तेदार एक-दूसरे से मिलकर नए रिश्ते की बधाई देते नजर आ रहे थे। इस दौरान गड़ौली धाम परिसर में बनाए गए आठ मंडपों में वर-वधू ने पहले एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इसके बाद मंत्रोच्चार से विवाह की क्रियाएं संपन्न कराईं गईं। वर-वधू ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। पुरोहितों ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से मंत्रोच्चारण कर सामूहिक विवाह समारोह को पूरा कराया। विवाह के बाद 1041 जोड़ों के चेहरों की खुशी देखते ही बन रही थी। उत्साह के साथ वर-वधू ने एक-एक कर सात फेरे लिए। साथ ही, एक-दूसरे को जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया। उनकी इस खुशी में परिजनों के साथ ही जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल हुए। सभी ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया और उपहार भेंट किया।
विज्ञापन

कछवां। इस सामूहिक विवाह में 12 जोड़ी मुस्लिमों का भी निकाह हुआ। परंपरा के अनुुसार काजी ने उनका निकाह पढ़ाया। इसी प्रकार भदोही जिले के दो बौद्ध जोड़ों का विवाह भी इसी सामूहिक विवाह के मंडप में हुआ। उनका भी बौद्ध परंपरा के अनुसार विवाह कराया गया। ये जोड़े भदोही जिले के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछवां। विवाह समारोह के दौरान पारंपरिक वैवाहिक रस्मों को भी निभाया गया। किसी मंडप में जूते चुराई को लेकर जीजा- सालियों के बीच हंसी-ठिठोली हुई तो कहीं नेग को लेकर कहासुनी भी। विवाह के समय वधू पक्ष के लोगों ने गालियां भी गाई जिस पर वर पक्ष के लोगों ने उनको भी नेग दिया। परंपराओं का लोगों ने आनंद उठाया। इसी बीच जब विदाई का वक्त आया, तो कई दुल्हनें व उनके परिजन भावुक हो गए। इस दौरान समारोह में आए कई अतिथियों और रिश्तेदारों के साथ ही व्यवस्था में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की भी आंखें नम हो गई। दुल्हनों को उपहार देकर परिजनों ने विदा किया।
कछवां। विवाह समारोह के दौरान सामूहिक विवाह योजना के तहत वधू के खाते में 65 हजार रुपये और 10 हजार रुपए नगद, एक साड़ी, एक कम्बल भेंट किया गया। इस दौरान कई जोड़ों के परिजन सामान के लिए भटकते नजर आए। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवा विधायक विनोद कुमार बिंद, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, राज्य मंत्री रविंद्र त्रिपाठी, भदोही एमएलसी बृजेश सिंह, भदोही के विधायक दीनानाथ भास्कर, अनिरुद्ध त्रिपाठी जिला पंचायत अध्यक्ष भदोही, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष बृज भूषण सिंह, विशाल सिंह, संतोष शुक्ला, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ,पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा , श्रमायुक्त पंकज राणा, सहायक श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह, अपर मुख्य अधिकारी डॉ नीतू सिंह सिसोदिया,एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, एसडीएम सदर भानु प्रताप सिंह ,सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी आदि रहे। संचालन डॉक्टर रितु गर्ग ने किया।
कछवा । क्षेत्र के गडौली धाम पर हो रहें 1041 कन्याओं के सामूहिक विवाह सम्मेलन में बीएससी फाइनल में पढ़ने वाले लवकेश कुमार पुत्र शिव ललन बिंद निवासी विजयपुर का विवाह गीता कुमारी से हुआ। लवकेश कुमार सर्रोइ हॉस्पिटल में प्राइवेट नौकरी भी करते हैं । इनका मानना है कि सरकार द्वारा चलायी जा रही यह योजना बहुत सराहनीय है । सामूहिक विवाह समारोह में हम लोगों का जो बजट खर्च होता था, वह बचता ही है। साथ में सरकार द्वारा उन लोगों को भी 75 हजार रुपए मिलता भी है। जिससे वे लोग कुछ रोजगार कर सकेंगे।

इसी प्रकार नवीन कुमार पुत्र भूपेंद्र कुमार मिसारी सिटी ब्लॉक मिर्जापुर हाईस्कूल पास हैं और आगरा के होटल में कार्य करते हैं। इनका विवाह ममता देवी से हुआ है। इनका कहना है उन दोनों लोगों के परिवार वाले उनकी बात से सहमत हुए कि वे लोग जो खर्च अपने घर पर शादी में करेंगे। उतने पैसे में वे कोई अच्छा रोजगार कर लेंगे। जिससे उनका जीवन सुचारू रूप से चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed