फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मीडिया से नहीं मिली प्रियंका गांधी

मीडिया से नहीं मिली प्रियंका गांधी

Wed, 20 Mar 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
मीडिया से नहीं मिली प्रियंका गांधी
विंध्याचल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर मंदिर से बाहर निकलते समय मीडिया के सवालों के जवाब दिए बिना चली गईं। अत्यधिक भीड़ होने के कारण मंदिर परिसर से निकलकर सीधे गाड़ी में बैठ गईं और हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए रवाना हो गईं। इस बीच सुरक्षा बलों का मीडिया कर्मियों से नोंकझोंक भी हुई। प्रियंका गांधी के आने के एक घंटा पहले ही पूरे मंदिर परिसर को खाली करा लिया गया था। दर्शन-पूजन रोके जाने से गलियों में भक्तों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। कोतवाली गली, पक्का घाट गली, जयपुरिया गली, नई वीआईपी आदि गलियों के दोनों तरफ पुलिस तैनात थी। भीड़ में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारा लग रहे थे। बीच-बीच में मां विंध्यवासिनी के जयकारा भी लगने लगते थे। प्रियंका गांधी के आने के पहले पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई और मीडिया से बात की। कहा कि मोदी का इस बार जाना तय है कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी। प्रियंका गांधी की सुरक्षा में एसपीजी के अलावा सीओ सिटी सुधीर कुमार, विन्ध्याचल थाना प्रभारी विवेकानंद उपाध्याय, चौकी प्रभारी श्यामधर सिंह वीआईपी दर्शन-पूजन प्रभारी तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed