{"_id":"5c1a93b2bdec2256f972afc9","slug":"101545245618-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित वीडीओ बहाल न हुए तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित वीडीओ बहाल न हुए तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। दो माह व्यतीत हो जाने के बावजूद न तो आरोप पत्र जारी हुआ और न ही स्पष्टीकरण। केवल तुगलकी फरमान जारी कर की जा रही सस्पेंशन की कार्रवाई से नाराज ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने बुधवार को बैठक कर रोष व्यक्त किया। कहा, यदि समय रहते प्रशासन न चेता तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
वक्ताओं ने कहा ग्राम विकास अधिकारी सुखू राम जमालपुर, भारतेंदु राव जमालपुर, शिवशंकर सिंह पटेल हलिया को बिना कोई कारण बताए निलंबित किया गया है। हलिया में तैनात शिवशंकर पटेल के ग्राम पंचायत में सौ प्रतिशत फ़ोटो अपलोड होने के बावजूद आनावश्यक रूप से निलंबित किए जाने पर संगठन ने रोष व्यक्त किया। समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा तीन माह पूर्व निधन हुए ग्राम विकास अधिकारी रामजस के परिवार को अभी तक किसी भी प्रकार का भुगतान नही किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि आश्रित पुत्र द्वारा नौकरी के लिए आवेदन दिया था। मुख्य विकास अधिकारी के आश्वासन के बावजूद जिला विकास विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। बैठक में संयुक्त समन्वय समिति ने समस्त निलंबित ग्राम विकास अधिकारियों की बहाली किए जाने, रामजस के आश्रितो को पावनाओं के भुगतान किए जाने की मांग की। चेताया कि यदि समय रहते समस्याओं पर विचार न किया गया तो ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारी समन्वय समिति आंदोलन को विवश होगा। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष राकेश तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अध्यक्ष अछैबर यादव, राजाराम, आदि ने संबोधित किया।