{"_id":"5bec7512bdec2269845aa86e","slug":"101542223122-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के ग्राम्यांचलों में धूमधाम से मना बाल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के ग्राम्यांचलों में धूमधाम से मना बाल दिवस
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जनपद के ग्रामीण अंचल के शिक्षण संस्थानों में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से चाचा नेहरू को याद किया। साथ ही गीत, नृत्य, कविता पाठ, नाटक व फैंसी ड्रेस स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पड़री संवाददाता अनुसार पड़री बाजार के श्री ज्ञानानंद इंटर कालेज, पैड़ापुर के स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कालेज एवं एसएसएस पब्लिक स्कूल बाल दिवस धूूमधाम से मनाया गया। ज्ञानानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विद्या भूषण एवं प्रबंधक अजय ओझा। स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शुक्ल एवं एसएसएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक बाल मुकुंद तिवारी ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर बाल मेले का शुभारंभ किया। कछवां संवाददाता अनुसार ग्राम पंचायत बड़ापुर के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबड़ और कटर बांट कर प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष कछवा विजय प्रताप सिंह रहे। जमुई क्षेत्र के महाराणा प्रताप आदर्श इंटर कालेज सतीधाम रायपुरी में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक, प्रश्नोत्तरी और गीत-संगीत से मन मोह लिया। प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार की जरूरत होती है। चुनार संवाददाता अनुसार संत थॉमस स्कूल, ग्लेनहिल स्कूल, डॉ. सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी स्कूल, डा. गौरीशंकर मेमोरियल विद्या मंदिर, चुनार पब्लिक स्कूल, श्री हीरालाल वर्मा इंटर कालेज में भी नेहरू जयंती मनाई गई। संत थॉमस स्कूल में गीत, नृत्य, कविता पाठ, हास्य नाटक प्रस्तुत कर समां बांध दिया। फादर मेल्विन डिसूजा ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला। सीखड़ क्षेत्र के शिवाजी नेशनल कॉलेज हासीपुर, श्री शंकरा आश्रम महाविद्यापीठ इंटर कॉलेज, मॉडल इंटर कॉलेज, राम अभिलाख राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं माता शांति इंटर कॉलेज, जेडी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। अदलहाट संवाददाता अनुसार तपस्थली सैनिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। डायरेक्टर डॉ. अतुल तिवारी के नेतृत्व छात्रों ने पौधरोपण कर परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। ड्रमंडगंज संवाददाता अनुसार अंबिका देवी सीनियर सेकंडरी स्कूल में नेहरू जी के चित्र पर प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख अंजली सिंह, प्रधानाचार्य राजकुमार तिवारी ने माल्यार्पण किया। विंध्याचल के विंध्य मालती पब्लिक स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ हिस्सेदारी की।
विज्ञापन