{"_id":"5ba931ee867a557f032ad184","slug":"101537815022-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे व्यक्तित्व से ही महान व्यक्तित्व की ओर जाने की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे व्यक्तित्व से ही महान व्यक्तित्व की ओर जाने की राह
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के व्याख्यान संकुल कक्ष में सोमवार से शुरू हुई ’तनाव प्रबंधन’ विषयक कार्यशाला के पहले दिन विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए व्यक्तित्व विकास की अपील की गई।
कार्यशाला का उद्घाटन संस्थापक भारतरत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने कुलगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रो. रामादेवी निम्मनापल्ली, आचार्य प्रभारी ने किया। कार्यशाला के मुख्य शिक्षक स्वामी बालकृष्ण ने तनाव प्रबंधन पर प्रथम सत्र में मालवीय जी, सर्वपल्ली राधाकृष्ण तथा स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की अपील की। कहा कि अच्छे व्यक्तित्व से ही व्यक्ति महान बनता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं, शिक्षक, अधिकारियों की उपयोगिता तथा आज के जीवन में बढ़ते तनाव के प्रति लोगों को अवगत कराया। छात्र जीवन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। तनाव प्रबंधन पर चलने वाली सात दिवसीय कार्यशाला 24 से 29 सितंबर तक शाम चार बजे से छह बजे तक चलेगा। इस कार्यशाला में परिसर के करीब 470 से अधिक छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं अधिकारीगण प्रतिभाग ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र का संचालन छात्र सलाहकार, डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर समस्त शिक्षकगण, अधिकारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।