फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सीखड़ क्षेत्र के पचराव में फैला डायरिया

सीखड़ क्षेत्र के पचराव में फैला डायरिया

Tue, 07 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सीखड़ क्षेत्र के पचराव में फैला डायरिया
सीखड़। चुनार कोतवाली के अंतर्गत पचराव गांव में डायरिया की चपेट में आने से एक सप्ताह के दौरान नौ लोग बीमार हो चुके हैं। इसकी जानकारी होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम गांव में लोगों का इलाज करने नहीं पहुंची है। बीमार लोगों का निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। बीमार मरीजों में सबसे अधिक छोटे बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

सीखड़ विकास खंड के पचराव में डायरिया का प्रकोप का सिलसिला कई दिनों से चल रहा है। इसकी चपेट में आने से एक सप्ताह पूर्व एक दूधमुंहे बच्चे की मौत तक हो गई। डायरिया के प्रकोप से हनीफ (58), तामील (5), रिकाबुल (36), शालया (8), फिजा (6), रोशनी (8), फिरोज (2) वर्ष, रेहान (3) , व सिमसार ( एक वर्ष) बताए गए। इनमें सिमसार की एक सप्ताह पूर्व मौत हो चुकी है। सभी पीड़ितों का इलाज वाराणसी के राजातालाब के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। कुछ तो उपचार करा घर वापस लौट आए पर कुछ का उपचार वहां चल रहा है। इतना हो जाने के बावजूद गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई का मुकम्मल व्यवस्था न किए जाने से डायरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों में पंचायत विभाग के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

कोट
डायरिया फैलने की जिानकारी नहीं है। ऐसा है तो पचरांव में टीम भेजकर मरीजों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जाएगा। डा. ओपी तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed