{"_id":"5b0aee0a4f1c1b906e8b4e1d","slug":"101527442954-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"526 ने अभ्यर्थियों ने छोड़ी सहायक अध्यापक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
526 ने अभ्यर्थियों ने छोड़ी सहायक अध्यापक परीक्षा
Updated Sun, 27 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जनपद के छह केंद्रों पर रविवार को हुई सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 के दौरान 2808 परीक्षार्थियों में से 526 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरे लगवाए गए थे ताकि किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती जा सके। परीक्षा के चलते रविवार को नगर में जाम की स्थिति बनी रही। एडीएम वित्त व राजस्व राजित राम प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा और जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए जनपद में कुल छह केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए 2808 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 526 ने परीक्षा छोड़ दिया जबकि 2282 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। जिसमें से राजकीय इंटर कॉलेज में पंजीकृत 480 में से 395, स्व. कांशीराम राजकीय बालिका विद्यालय में पंजीकृत 480 में से 401, राजस्थान इंटर कॉलेज में पंजीकृत 480 में से 395, बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज में पंजीकृत 480 में से 389, माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में पंजीकृत 480 में से 387 तथा बाबू लाल जायसवाल इंटर कॉलेज में पंजीकृत 408 में से 317 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा शुरु होने से पहले प्रश्नपत्रों को पहुंचाया गया साथ ही परीक्षा संपन्न होने के बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं को भिजवाया गया। सुरक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती की गई थी।