{"_id":"5b08571f4f1c1b996e8b4a0d","slug":"101527273247-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के फैसले के खिलाफ सड़को पर उतरे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के फैसले के खिलाफ सड़को पर उतरे सपाई
Updated Sat, 26 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पेट्रोल और डीजल के मूल्य में वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। धरना के बाद जिला प्रशासन को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि झूठे वायदे व नारों के साथ ही केंद्र की सत्ता में आई भाजपा सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल से जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि सत्ता हथियाने के लिए केंद्र में बैठे शीर्ष नेेताओं के द्वारा लोक लुभावने नारे के अलावा कुछ और नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी, रेलवे भाड़ा बढ़ाकर सिर्फ गरीबों का ही कमर तोड़ने का कार्य किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बढ़े पेट्रो मूल्यों को लेकर देश व प्रदेश में चहुंओर हाहाकार मचा हुआ है। कहा इससे महंगाई में निरंतर वृद्धि होगी। इस अवसर पर विजय बाबू मिश्र, देवी प्रसाद चौधरी, कृपाशंकर यादव, मो. जामिन, स्वामीशरण दुबे, राजू चौबे, नसीम कुरैशी, सलीम बादशाह, राजकुमार सोना, कन्हैया यादव, दिनेश्वरपति त्रिपाठी, विंध्यवासिनी सिंह, आयुष प्रियदर्शी, सूर्यकांत दुबे, वीरेन्द्र यादव व इंद्रजीत मौर्य आदि मौजूद रहे।