फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कालरात्रि स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्घालु

कालरात्रि स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्घालु

Sat, 24 Mar 2018 11:07 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
कालरात्रि स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्घालु
मिर्जापुर। वासंतिक नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को भक्तों ने मां के सप्तम स्वरूप कालरात्रि के दर्शन किए। सुबह से ही धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। विंध्य पंडा समाज की मानें तो करीब चार लाख भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने झांकी, गर्भगृह से दर्शन करने के बाद मंदिर की छत पर जाकर पताका का दर्शन किया। इस दौरान मन्नतें मांगी। दर्शन को जाने से पूर्व भक्त धाम की सीढ़ियों पर सिर झुका कर मंगल कामना की। इसके अलावा मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी देवताओं का भी दर्शन पूजन किया। इसके अलावा त्रिकोण परिक्रमा कर मां काली, मां अष्टभुजा एवं मां तारा देवी की पूजा की।
विज्ञापन

मंगला आरती के पूर्व विन्ध्याचल के समस्त गंगा घाटों पर स्नान करने वाले भक्तों की भीड़ लगी थी। भक्त बैरिकेडिंग के अंदर ही गंगा स्नान कर दर्शन को निकले। मंदिर की छत पर शहनाई व नगाड़े की धुन पर मुंडन संस्कार होते रहे। वहीं नौ दिनों का व्रत करने वाले भक्त दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा पाठ किया। इसके अलावा भक्त माता के पताका का दर्शन कर मंदिर का परिक्रमा की। धाम की समस्त गलियां भक्तों से पटी रहीं तथा माता के जयकारा से वातावरण गूंजता रहा। हाथों में नारियल, चुनरी, माला-फूल व प्रसाद लिए व सर पे जय माता दी की लाल पट्टी लपेटे भक्त दर्शन को आगे बढ़ते रहे। धाम की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ी रही। किसी ने गृहस्थी तो किसी ने सुहाग का सामान खरीदा। बच्चों ने मनपसंद के खिलौने खरीदे।
विज्ञापन

चैत नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर शनिवार की दोपहर एक बजे सपा के पूर्व महासचिव व राज्यसभा सांसद अमर सिंह एवं पूर्व राज्य सभा सांसद जया प्रदा ने दर्शन पूजन किया। उनके साथ आईं पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा की पुत्री इंदा नंदा ने अमर सिंह फैन्स एसोसिएशन के परिसर में पालकी में बैठकर माता का दर्शन किया। तीर्थ पुरोहित पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक ने उन्हें दर्शन पूजन कराया। इसके बाद मोती झील मार्ग स्थित अमर सिंह फैंस एसोसिएशन में चल रहे भंडारे का शुभारंभ किया। अमर सिंह, जया प्रदा और इंदा नंदा बाबतपुर से एयर पोर्ट से सड़क मार्ग से पहुंची थीं। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष विजय उपाध्याय, कैलाश औचित्य, राजकुमार केशरी, पंकज द्विवेदी, शंकर बिंद, दिनेश्वर पति त्रिपाठी, प्रभात जायसवाल, अजीत सिंह, सूरज सिंह, विट्ठल, लालन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed