फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चयनित वीडीओ को डीडीओ ने कराया कार्यभार ग्रहण

चयनित वीडीओ को डीडीओ ने कराया कार्यभार ग्रहण

Thu, 22 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
चयनित वीडीओ को डीडीओ ने कराया कार्यभार ग्रहण
मिर्जापुर। हाईकोर्ट से राहत पाने वाले जिले के 62 चयनित ग्राम विकास अधिकारियों को जिला विकास अधिकारी मनोज राय ने गुरुवार को विकास भवन में नियुक्ति पत्र दिया। नियुक्ति पत्र मिलते ही चयनित ग्राम विकास अधिकारी खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने मिर्जापुर के 62 चयनित ग्राम विकास अधिकारियों के पक्ष में 23 जनवरी को फैसला सुनाते हुए उन्हें कार्यभार ग्रहण कराने का आदेश दिया था। इसके बाद गुरुवार को डीडीओ मनोज राय ने चयनित वीडीओ को नियुक्ति पत्र दिया। नियुक्ति पत्र मिलने पर धर्मेंद्र कुमार पांडेय, प्रदीप सरोज, अलकेश कुमार मौर्य, आलोक श्रीवास्तव, आशुतोष यादव, उमेश यादव, लक्ष्मीशंकर यादव, राहुल सिंह, अरविंद सोनकर, राजेश पांडेय, अनुराग श्रीवास्तव, विनोद यादव और मंगल सिंह आदि शामिल रहे। बता दें कि याचीकर्ता ग्राम विकास अधिकारी पद पर चयनित हुए थे। चयन प्रक्रिया में तमाम अनियमितताओं की शिकायत की गई थी। शिकायतों पर तत्कालीन डीएम ने जांच की और उनकी संस्तुति पर 17 जून 2016 और 24 जून 2016 के आदेशों से नियुक्ति को रद्द कर दिया था। इसके बाद याचीकर्ताओं ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने दोनों आदेशों को रद्द करते हुए पद ग्रहण कराने का निर्देश दिया था, जिसके बाद इनको कार्यभार ग्रहण कराया गया। नियुक्ति पत्र मिलते ही चयनित ग्राम विकास अधिकारियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed