{"_id":"5a80853f4f1c1b92268b9926","slug":"101518372159-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू ने जीता वॉलीबाल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू ने जीता वॉलीबाल का खिताब
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। चेहरा गांव में चल रही राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में रविवार को बीएचयू वाराणसी ने कमासिन की टीम को हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया। बीएचयू की टीम ने पहले सेट में 15 अंक बनाए जबकि कमासिन की टीम 11 अंक हासिल कर सकी। दूसरे सेट में बीएचयू वाराणसी ने 16 अंक और कमासिन 14 अंक बनाए।
विजेता और उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि अपर आयुक्त आबकारी राम सागर तिवारी ने पुरस्कृत किया। इसके पूर्व सेमीफाइनल मैच बीएचयू वाराणसी व अरई इलाहाबाद के बीच हुआ जिसमें बीएचयू ने जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान बनाया था। वहीं मुगलसराय व कमासिन के बीच रोचक मुकाबला हुआ जिसमें मुगलसराय को हरा कर कमासिन की टीम फाइनल में पहुंची थी । आयोजक जयशंकर तिवारी उर्फ लाल जी, प्रबंधक गणेश गिरि, रामेश्वर तिवारी, विनोद पांडेय, बंटी तिवारी, केशराज सिंह, रमाशंकर तिवारी, दयाशंकर पांडेय, मुस्तफा खां मौजूद रहे ।