{"_id":"59a077e74f1c1b7b608b4691","slug":"101503688679-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय करें नवरात्र मेले की तैयारी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय करें नवरात्र मेले की तैयारी: डीएम
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें मां विंध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में आगामी 20 सितंबर के मध्य रात्र से प्रारम्भ होकर 29 सितंबर तक चलने वाले शारदीय नवरात्र मेला की तैयारियों की समीक्षा किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिस विभाग को जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ समय पूर्ण करने के लिए कारगर कदम उठाये। उन्होंने कहा कि किसी विभाग के कार्यो में कमियां मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी कल से ही मेला क्षेत्र में भ्रमण कर ले और कार्य प्रारंभ कराए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण कार्य तीनों मंदिर परिसर, गलियों, नालियों व घाटों की सफाई तथा प्रर्याप्त मात्रा में बैरीकेटिंग की व्यवस्था कराए। अधिशासी अभियंता को विद्युत मेला क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए उच्चाधिकारी को पत्राचार कराने के साथ ही पूरे मेला क्षेत्र के गलीवार विद्युत खंभों कराने का निर्देश दिया । अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर ने तैयारियों की विस्तृत जानकारी दिया। आवारा पशुओं को पकड़वाने की व्यवस्था, विन्ध्यवासिनी मन्दिर पर विद्युत सजावट, प्राइवेट व सरकारी वाहर स्टैण्डा़े पर रेट लिस्ट लगवाना, खोया पाया केन्द्र की स्थापना, गंगा किनारे महिलाओं को वस्त्र बदलने की व्यवस्था, अस्थाई शौचायलों का निर्माण, ध्वनि विस्तारक यंत्र आदि की व्यवस्था नगर पालिका को कराने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि मेला क्षेत्र में सभी अधिकारी मुस्तैदी से कार्य करें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, नगर मजिस्ट्रेट डीपी मिश्रा, एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।