फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से दो हजार की आबादी अंधेरे में

ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से दो हजार की आबादी अंधेरे में

Mon, 10 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से दो हजार की आबादी अंधेरे में

विज्ञापन
शेरवां। विकास खंड जमालपुर के सेमरा गांव का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर विगत चार दिनों से जल गया है, जिससे करीब दो हजार की आबादी अंधेरे में हैं। उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ट्रांसफार्मर जलने से सबसे ज्यादा समस्या नवजात, नौनिहाल बच्चों व महिलाओं की है। ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विद्युत विभाग के अवर अभियंता को मंगलवार को ही उपभोक्ताओं ने फोन पर दे दिया था। साथ ही विद्युत सब स्टेशन घरवाह पर विद्युत विभाग के एचएसओ को लिखित सूचना दी गई है, वावजूद 63 केवीए का जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिससे विद्युत उपभोक्ताओं में विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है, जबकि शासनादेश है कि जला हुआ ट्रांसफार्मर 24 घंटे के भीतर बदल दिया जाएगा। सेमरा गांव के वीरेंद्र पांडेय, पांचू राम पाल, दया पाल, राजेंद्र पाल, विनय तिवारी, आकाश दूबे, अरविंद दूबे, अशोक प्रजापति, चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा, अंजेश मौर्या, मट्टर प्रजापति, संजय चौहान आदि उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जले ट्रांसफार्मर को अविलंब बदलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed