फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   10 policemen including outpost in-charge suspended for cruelty to protected animals

Mirzapur News: संरक्षित पशुओं के साथ क्रूरता पर चौकी इंचार्ज समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 30 Sep 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
10 policemen including outpost in-charge suspended for cruelty to protected animals
मिर्जापुर। संरक्षित पशुओं के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल होने और शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को रामबाग कुरैश नगर मोहल्ले में छापा मारा। कई घरों में जाकर तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक, कई घरों के फ्रिज तो कुछ बेसमेंट में पशुओं के अवशेष रखे गए थे। मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने तीन घरों से साक्ष्य और नमूने जुटाए हैं। नमूनों की जांच प्रयोगशाला से कराई जाएगी। स्लॉटर हाउस के लाइसेंस की भी जांच कराई जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही पर पूरी अस्पताल चौकी समेत 10 पुलिसवालों को निलंबित करने के साथ शहर कोतवाल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अस्पताल चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव, हेड कांस्टेबल मोहम्मद अंसार, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल सुधीर सहाय, हेड कांस्टेबल सतीश यादव, हेड कांस्टेबल संजय यादव, आरक्षी प्रेम प्रकाश, आरक्षी अजय गौतम, उप निरीक्षक एलआईयू अहलमद व मुख्य आरक्षी एलआईयू संजय सिंह को निलंबित किया गया है। शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया की पूरी अस्पताल चौकी समेत 10 को निलंबित किया गया है। शहर कोतवाल के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है । जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है ।रामबाग कुरैश नगर इलाके में स्लाॅटर हाउस हैं। इस क्षेत्र से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में संरक्षित पशु के साथ क्रूरता की जा रही है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। इस पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एएसपी सिटी नितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को जांच के लिए रामबाग कुरैश नगर भेजा। जांच के दौरान कई घरों की तलाशी ली गई। तीन घरों से पशुओं के अवशेष बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रयोगशाला की जांच से स्पष्ट होगा कि अवशेष किस पशु के हैं। मामले में तीन महिलाओं समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कई लोगों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि मोहल्ले में आने-जाने वालों के साथ यहां लाए जाने वाले पशुओं की पहचान की जा सके। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि रामबाग कुरैश नगर मोहल्ले में पशुओं के अवशेष होने की सूचना मिली थी। शहर कोतवाली और फील्ड यूनिट के साथ संदिग्ध स्थानों की जांच कराई गई। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आसपास की दुकानों के लाइसेंस की नगर पालिका से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी का कहना है कि नगर पालिका की तरफ से 2017 के बाद से कोई लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियम सम्मत कार्रवाई की जानी चाहिए। उधर, स्लाॅटर हाउस कई साल से चल रहे हैं। छापे के दौरान कई लोग लाइसेंस दिखाते नजर आए। उनके लाइसेंस वैध हैं अथवा अवैध, नगर पालिका व पुलिस के अधिकारी अभी खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं। इसका मुख्य कारण यही बताया जा रहा है कि यह धंधा कोतवाली शहर क्षेत्र में पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed