फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   10 people from five villages are suffering from diarrhea

Mirzapur News: पांच गांवों के 10 लोग डायरिया की चपेट में

Thu, 29 Aug 2024 05:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
10 people from five villages are suffering from diarrhea
मिर्जापुर। पांच ग्राम पंचायतों में 10 लोग डायरिया की चपेट में आकर बीमार पड़ गए हैं। डायरिया पीड़ित मरीजों से पीएचसी में सभी बेड फुल हो गए हैं।
विज्ञापन

अभी तक डायरिया का प्रकोप पटेहरा खुर्द गांव में था। बुधवार को पीएचसी में भरेठा निवासी प्रिया (26), रिंकी (25), पटेहरा कला निवासी कांती (45), मलुआ निवासी शोभनाथ यादव (70), संतनगर निवासी बबिया (70) व नाती महेश (23), पटेहरा खुर्द निवासी इंद्रावती (40), धर्मीला (27), केशव (10), शिवम (9) को डायरिया की चपेट में आने पर भर्ती कराया गया। पीएचसी प्रभारी डाॅ. अभिषेक जायसवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांवों में भ्रमण कर रही हैं। ओआरएस, क्लोरीन की गोली, ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है। सभी को पानी उबाल कर पीने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed