फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   10 injured in a fight over garbage dumping

Mirzapur News: कूड़ा फेंकने के विवाद में मारपीट, 10 घायल

Sun, 29 Sep 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
10 injured in a fight over garbage dumping
चील्ह। मवैया गांव में शनिवार को घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मवैया गांव में शनिवार की सुबह सात बजे प्रहलाद सोनकर व सुभाष सोनकर के बीच में घर के सामने सड़क पर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडों और राॅड से मारपीट होने लगी। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के विक्की सोनकर (18), सुभाष सोनकर (22), आशीष सोनकर (20), वंदना देवी (25), मीरा देवी (50), अजनबी (14) और दूसरे पक्ष के प्रदीप सोनकर (39), प्रहलाद सोनकर (42), प्रेमा देवी (60) व रीना देवी (32) घायल हो गईं। विक्की सोनकर को गंभीर चोट लगने के कारण ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज पीएचसी चील्ह मेंकराया गया। चील्ह थानाध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed