फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   1.13 lakh farmers did not get e-KYC done

1.13 लाख किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी

Mon, 04 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
1.13 lakh farmers did not get e-KYC done
तमाम प्रयास के बावजूद अभी तक जिले के करीब 1.13 लाख किसानों ने अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। इन किसानों ने 31 जुलाई तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो उनका प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि रुक सकती है।
विज्ञापन

जिले में कुल तीन लाख 49 हजार 010 किसानों की ई-केवाईसी कराई जानी थी। पिछले माह गांवों में शिविर लगाकर किसानों की ई-केवाईसी कराई गई थी। परंतु समुचित प्रचार-प्रसार के अभाव में अब भी करीब 1.13 लाख किसान ई - केवाईसी नहीं करा सके हैं। किसानों का कहना है कि मात्र एक दिन कोरम पूरा करने के लिए पंचायत भवन में कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा संबंधित ग्राम पंचायत सचिव शिविर में नजर आए। इस मामले में ग्राम पंचायतों में कोई प्रचार-प्रसार ही नहीं कराया गया। कब कौन गांव में आया और चला गया, कई ग्रामीणों को इसकी भी जानकारी नहीं है। संबंधित ग्राम प्रधानों द्वारा अपने परिचितों तक बात पहुंचाकर मामले की इतिश्री कर दी जा रही है। कृषि विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो मड़िहान में 23433 किसानों में से 8532, राजगढ़ में 35526 किसानों में से 12479, छानबे में 46417 किसानों में से 16263, हलिया में 33981 किसानों में से 11578 ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। इसी तरह से नरायनपुर में 37351 किसानों में से 12548, लालगंज में 22227 किसानों में से 7416, सीखड़ में 14675 किसानों में से 4824, सीटी में 36999 किसानों में से 11541, जमालपुर में 38657 किसानों में से 11908 किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। इनके अलावा कोन में 16265 किसानों में से 4936, मझवां में 19941 किसानों में से 5482 व पहाड़ी में 23538 किसानों में से 6313 किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय का कहना है कि सभी ग्राम पंचायतों में ई-केवाईसी के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। ई-केवाईसी के लिए अंतिम समय सीमा 31 जुलाई निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराई गई तो संबंधित किसान की पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त स्वत: रुक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed