{"_id":"f9110bd8-c7d3-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"minor-servant-lot-of-evil-sin-six-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग नेपाली नौकर से दरिंदगी, छह घंटे तक कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग नेपाली नौकर से दरिंदगी, छह घंटे तक कुकर्म
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी में डीयू स्टूडेंट के साथ दरिंदगी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है और इसी तरह की एक और दरिंदगी की गई। इस बार शिकार बना एक नाबालिग नेपाली नौकर।
विज्ञापन
दिल्ली गेट में उसके मालिक ने एक अन्य नौकर के साथ मिलकर उसका करीब छह घंटे तक यौन शोषण किया। विरोध करने पर उसे जमकर पीटा और लहूलुहान कर एएलटी के पास सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
संजयनगर के लोगों ने घायल नौकर को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों आरोपियों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि पीड़ित नौकर नेपाल के उदयपुर का रहने वाला है। वह चार दिन पहले प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये दिल्ली गेट में कारोबारी आशीष अग्रवाल उर्फ डॉक्टर के घर नौकरी करने आया था।
विज्ञापन
पीड़ित नौकर का आरोप है कि सोमवार रात आशीष की पत्नी रिश्तेदारी में गई हुई थी। आशीष ने अपने दूसरे नौकर देवराज निवासी पश्चिम बंगाल के साथ मिलकर उसका घंटों तक यौन शोषण किया। उसके साथ कुकर्म किया।
वह विरोध करने लगा तो उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा। लहूलुहान होने पर उसे एएलटी के पास फेंककर फरार हो गए। मंगलवार सुबह लोगों ने नौकर को अर्धनग्न हालत में तड़पते देखा तो संजयनगर संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एमएमजी में दाखिल कराकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि इसी तरह की दरिंदगी का मामला पिछले दिनों लोनी में एक डीयू स्टूडेंट के साथ पेश आया था। एक ग्राम प्रधान दरिंदगी कराई थी।
आरोपी बोला- नौकर ने की थी चोरी
यौन शोषण के आरोपी आशीष अग्रवाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह बेकुसूर है। उसने दरिंदगी नहीं की है। नौकर ने उनके घर चोरी कर ली थी। इसलिए उन्होंने नौकर को घर से निकाल दिया था।