{"_id":"607440403375ed9448b9dba86a9478df","slug":"minor-girl-raped-by-teenager-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के बेटे ने 6 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के बेटे ने 6 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 14 वर्षीय किशोर 8वीं में पढ़ता है। उसके पिता दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं।
विज्ञापन
पीड़ित बच्ची का परिवार सिपाही के घर में किराए पर रहता है। बच्ची के पिता नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह ड्यूटी पर थे। उनकी पत्नी और मकान मालकिन सब्जी खरीदने बाजार गई हुई थीं।
विज्ञापन
घर में सिपाही और उनके बच्चे थे। इसी दौरान सिपाही का 14 साल का बेटा उनकी बेटी को छत पर पतंग उड़ाने के बहाने ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
कुछ देर बाद उसकी पत्नी लौटी तो बच्ची को खून से लथपथ देखा। रात करीब 10 बजे बच्ची के पिता आए तो उन्हें वारदात की जानकारी दी गई। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
एसएचओ विजय नगर ने बताया कि मामला की छानबीन की जा रही है।