फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Millions of rupees worth of button stolen in the factory in Sambhal, Police registered case

संभल के सराय तरीन की बटन फैक्ट्री में लाखों का डाका, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 23 Oct 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 23 Oct 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
Millions of rupees worth of button stolen in the factory in Sambhal, Police registered case
बटन फैक्ट्री में चोरी - फोटो : अमर उजाला
हयातनगर थाना क्षेत्र की अब्बास कालोनी में रविवार को रात नकाबपोश डकैतों ने मोहम्मद अफजाल उर्फ भूरा की बटन फैक्ट्री में डाका डाल दिया। डकैत निर्यात किया जाने वाला लगभग पंद्रह क्विंटल कीमती बटन ले गए। कारखाना स्वामी के अनुसार बटन का मूल्य करीब 44 लाख रुपये है। 
विज्ञापन


जाते-जाते बदमाश फैक्ट्री के दो कारीगरों के हाथ-पैर बांधकर उन्हें कमरे में बंद कर गए। सोमवार को सुबह पौने आठ बजे फैक्ट्री मालिक वहां पहुंचे तो उनको वारदात की जानकारी मिली। सरायतरीन निवासी मोहम्मद अफजाल उर्फ भूरा ने पुलिस में अपने कारखाने में हुई वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


लूट में दर्ज की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मेसर्स तलहा इंपैक्स के नाम से सींग से बटन बनाने का कारोबार करते हैं। उनके पीलाखदाना में दो गोदाम हैं। जिस गोदाम में वारदात को अंजाम दिया गया उसमें मोहसिन और फैजान नाम के दो वर्कर एक ही चारपाई पर सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात लगभग दो बजे के बाद छत के रास्ते बदमाश आ धमके। जैसे ही मोहसिन आहट पाकर जागा तो तमंचा तान कर बदमाशों ने उससे मेन गेट की चाबी मांगी। न देने पर उन्हें पीटते हुए फायर झोंक दिया जिससे मोहसिन घायल हो गया। विरोध पर हाथ और पैर बांध दिए। 

बदमाश निर्यात के लिए रखे लगभग 44 लाख रुपये के 1475 किलोग्राम सींग के बटन की बोरियों को ढो ले गए। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग खंगाली गई है। किसी भी रिकार्डिंग में गोदाम की ओर वाहन के आने-जाने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। मामले की जांच चल रही है। 
 

बकरीद से पहले चोरी गए थे 3-4 लाख के बटन                               
बकरीद से पहले फैक्ट्री में सात-आठ लाख रुपये के बटन, ताले तोड़कर चोरी किए गए थे। इसके बाद फैक्ट्री मालिक ने गोदाम में कारीगरों को रखना शुरू कर दिया लेकिन इसके बाद भी डकैती हो गई। फैक्ट्री मालिक के अनुसार बदमाश 60-70 लाख के बटन लेकर गए हैं।

एफआईआर में बदमाशों की संख्या नहीं लिखी
लूटपाट में दर्ज की गई प्राथमिकी में पुलिस ने बदमाशों की संख्या नहीं लिखी है। फैक्ट्री मालिक के अनुसार बदमाशों की संख्या 10-12 थी। मामले को हल्का करने के लिए पुलिस पहले तो जांच के नाम पर एफआईआर दर्ज करने से बचती रही, बाद में लूट में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed