फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mgnrega and mid day meal should be closed says ram gopal yadav

बंद होनी चाहिए मनरेगा और मिड-डे मील: रामगोपाल

Mon, 11 Nov 2013 07:21 AM IST
अमर उजाला, फीरोजाबाद
अमर उजाला, फीरोजाबाद Updated Mon, 11 Nov 2013 07:21 AM IST
विज्ञापन
mgnrega and mid day meal should be closed says ram gopal yadav

समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का कहना है कि मनरेगा और मिड-डे मील जैसी योजनाएं बंद होनी चाहिए। ये योजनाएं नाकारा बनाने वाली हैं।

विज्ञापन


वे रविवार को जैन मेले में आयोजित अखिल भारतीय शैक्षिक संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने बेसिक शिक्षा में सुधार की जरूरत बताते हुए शिक्षकों से जिम्मेदारी समझने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शिक्षा के उन्नयन विषय पर हुई गोष्ठी में बोलते हुए कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल ने कहा कि बेसिक स्तर पर शिक्षा में सुधार की जरूरत है। राज्य में शिक्षकों की कमी है। प्राइमरी के शिक्षक अपने दायित्वों को समझें। 72 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का मामला न्यायालय में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मिड-डे मील और मनरेगा योजनाओं को अनुपयोगी बताते हुए इन्हें बंद करने की मांग की। खाद्य सुरक्षा कानून को पैसे की बर्बादी बताया। उन्होंने कहा कि यह धन अन्य विकास योजनाओं में लगाया जा सकता है।

उन्होंने जैन धर्म के संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए शाकाहार पर जोर दिया। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के कुलपति सुरेश चंद्र जैन ने कहा कि राज्य सरकार जैन समाज को यूपी में अल्पसंख्यक का दर्जा दे दिया है, लेकिन केंद्र सरकार के स्तर पर मामला लटका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed