फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   merit list of teachers recruitment will examine properly

शिक्षक भर्ती: मेरिट सूची में गड़बड़ियों की होगी जांच

Fri, 01 Feb 2013 08:21 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 01 Feb 2013 08:21 AM IST
विज्ञापन
merit list of teachers recruitment will examine properly

बेसिक शिक्षा परिषद ने 72 हजार 825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए जारी वरिष्ठता सूची में गड़बड़ियों को जांचने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दे दिया है। परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने निर्देश दिया है कि जिलों को दी गई सीडी में सूचनाओं का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर लिया जाए। जांच के दौरान गलती मिलने पर बेसिक शिक्षा परिषद को इसकी जानकारी देते हुए इसका निराकरण किया जाए।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती के लिए कटऑफ के साथ वरिष्ठता सूची भी जारी की है। इस वरिष्ठता सूची में भारी खामियां हैं। कई जिलों की सूची में वरिष्ठता क्रम में सबसे ऊपर कई ऐसे नाम हैं जिन पर सवालिया निशान लगता है।
विज्ञापन


नाम ओसामा बिन लादेन पिता बिल क्लिंटन
कुछ नाम को केवल ए लिख दिया गया है तो कुछ ने ‘जय श्रीराम’ पिता ‘दशरथ’ व ‘ओसामा बिन लादेन’ पिता ‘बिल क्लिंटन’ और ‘फर्जी’ पिता ‘फर्जी सिंह’ के नाम से आवेदन कर दिया है। इनके पूर्णांक और प्राप्तांक भी काफी अधिक हैं, इसके चलते कटऑफ प्रभावित होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे निर्देश में संजय सिन्हा ने कहा है कि इस बार शिक्षकों की भर्ती को पारदर्शी बनाने के लिए कम्प्यूटरीकृत प्रक्रिया अपनाई गई है। पर कुछ लोगों ने ऑनलाइन सिस्टम का बेजा इस्तेमाल कर गलत सूचनाएं दर्ज कर दीं, जिससे दिक्कतें आ रही हैं। ऐसी स्थिति में यह जरूरी है कि जिलों को भेजी गई सीडी में अंकित सूचनाओं का गंभीरतापूर्वक परीक्षण जरूर कर लिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की गलती होने की जानकारी परिषद को दी जाए।

एडी बेसिक करेंगे निगरानी
बेसिक शिक्षा निदेशक बासुदेव यादव ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) को निर्देश दिया है कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए शुरू होने वाली काउंसलिंग में वे स्वयं उपस्थित होकर इसकी देखरेख करें।


उन्होंने कहा है कि प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जिलेवार कटऑफ जारी कर दी गई है। एडी बेसिक को यह भी निर्देश दिया गया है कि जिलों में बनाए गए असुविधा निस्तारण प्रकोष्ठ में अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए प्रत्यावेदनों का चयन समिति से निस्तारण कराते हुए अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी दे दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed