फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   men rape a girl inside school building

खतरे में बचपन, बंद स्कूल में लड़की से दुष्कर्म

Wed, 08 May 2013 01:05 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2013 01:05 AM IST
विज्ञापन
men rape a girl inside school building

गोंडा में एक और किशोरी दरिंदगी का शिकार हो गई। गांव के ही युवक ने बंद स्कूल के शौचालय में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका साथी तमंचा लेकर बाहर खड़ा रहा।

विज्ञापन


बहन की चीख सुन भाई उसे बचाने आया तो उसे तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया।

उधर अतरौली में पांच साल की बच्ची से टॉफी का लालच देकर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की कोशिश की।

उसे रंगे हाथों ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुना। बदहवास बच्ची को अतरौली के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है।

गन प्वाइंट पर हैवानियत
गोंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार दोपहर को अपनी सहेली के घर जा रही थी। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंची तभी वहां पहले से मौजूद मोनवीर सिंह उर्फ मोनू उसे जबरन स्कूल में खींच ले गया।
विज्ञापन


उसका साथी प्रवीण स्कूल के बाहर तमंचा लेकर खड़ा रहा। मोनू ने जबरन किशोरी के साथ स्कूल के शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर भाई उसे बचाने आया तो गेट पर खडे़ प्रवीण ने उसे तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करा लिया गया है। इसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है।

दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म का प्रयास
अतरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की पांच वर्षीय बच्ची अतरौली के एक कान्वेंट स्कूल में यूकेजी की छात्रा है। वह स्कूल वैन से पढ़ने जाती है।

मंगलवार दोपहर को बच्ची स्कूल से घर लौटी और ड्रेस बदलकर घर के बाहर खेलने चली आई। तभी गांव के ही एक युवक ने बच्ची को टॉफी का लालच दिया और अपने साथ ले गया।


वह गांव के बाहर एक बर्जी में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था कि ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। गांव वालों ने उसे जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाल एसएस यादव मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना से बच्ची इतनी सहम गई कि उसे अतरौली के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed