फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Zubani assault on Mayawati, said he could kill me, but I am not afraid

मायावती मेरी हत्या करा सकती हैं, लेकिन मैं डरता नहीं : नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Fri, 04 Aug 2017 01:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर, शशांक मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर, शशांक मिश्र Updated Fri, 04 Aug 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
Zubani assault on Mayawati, said he could kill me, but I am not afraid
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मायावती मेरी हत्या करा सकतीं हैं। उनके पास गुंडों की बहुत बड़ी टीम है, लेकिन वह उनसे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने अपना अलग गैर राजनैतिक संगठन तैयार कर लिया है। जिसे बाद में राजनैतिक घोषित किया जाएगा। जल्दी ही बसपा में भगदड़ मचने जा रही है।  

विज्ञापन

नसीमुद्दीन सिद्दीकी बृहस्पतिवार को सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों, पिछड़ों एवं सभी समाज के दबे, कुचलों को मुख्य धारा में लाने के लिए कांशीराम ने जो मिशन शुरू किया था। बसपा सुप्रीमो मायावती और सतीश चंद मिश्रा ही उसे खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। मायावती सोच रही हैं कि जो उन्होंने कमाना था कमा लिया, चार बार मुख्यमंत्री बन लीं। अब उनके बाद बसपा से किसी दलित का नाम मुख्यमंत्री के रूप में नहीं आना चाहिए। इसलिए वह पार्टी को खत्म करने जा रही हैं। अब नारा यह लगाना पड़ रहा है कि कांशीराम तेरी नेक कमाई, मायावती ने बेच खाई। 
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने अपना घर, परिवार छोड़कर बसपा के लिए पूरा जीवन लगा दिया। मायावती ने दिन को रात कहा तो उन्होंने रात कहा, लेकिन मायावती ने उन्हें और उनके बेटे अफजल को जेल भिजवाने का पूरा प्रबंध कर लिया था। कागज तक तैयार करा लिए थे। उन्हें बहाने से अपनी कोठी पर बुलाया जा रहा था, लेकिन उनके एक शुभचिंतक ने उन्हें पहले ही बता दिया था कि इस समय उन्हें बुलाया जाएगा। मायावती एक बार कहतीं कि मिशन के लिए गोली मार लो, तो मैं गोली मार लेता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद मायावती ने लखनऊ में दो हजार लोगों के बीच में एक घंटे तक मुसलमानों को भला बुरा कहा। दाढ़ी के लिए गलत लफ्ज इस्तेमाल किया। उन्होंने विरोध किया तो कार्रवाई की धमकी दी। फिर एक लंबी चौड़ी लिस्ट पकड़ा दी कि इनसे वसूली करो। लेकिन चुनाव हारने के चलते किसी ने पैसा नहीं दिया कहा कि चाहे पार्टी से निकाल दो, पैसा नहीं देंगे। जब उन्होंने मायावती को बताया तो मायावती ने कहा कि कोई नहीं दे रहा तो 50 करोड़ रुपये तुम ही दे दो। उन्होंने कहा कि अपनी प्रॉपर्टी बेच दो, बीबी के गहने बेच दो, तुम्हारे मिलने वाले बीस-तीस लोग होंगे, उनसे एक-एक करोड़ ले लो। जिस पर उन्होंने कहा कि नोटबंदी के जमाने में किसी में पास इतना कैश नहीं है। चाहे तो उनकी प्रापर्टी को अपने नाम करा लें। मायावती को सिर्फ पैसा चाहिए, सिर्फ पैसा। जिसके पास पैसा नहीं, पार्टी में उसकी जगह नहीं। जिसने भी पैसा नहीं दिया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उसे पार्टी से निकाल दिया गया। कल भी राष्ट्रीय महासचिव को पार्टी से निकाल दिया। कह दिया कि चुनाव हारने के बाद इनकी दिमागी हालत बिगड़ गई है। यही नहीं सहारनपुर जिले के भी एक एमएलए को भी कह दिया कि उनकी भी चुनाव हारने के कारण दिमागी हालत बिगड़ गई।

मैने बसपा नहीं छोड़ी, बसपा से निकाल दिया गया

Zubani assault on Mayawati, said he could kill me, but I am not afraid
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वह कांशीराम मिशन को कभी नहीं छोड़ना चाहते थे। उनके सभी सहयोगियों, परिवार के लोगों ने कहा कि पार्टी को छोड़ दो, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया कि वह पार्टी को कभी नहीं छोड़ेंगे। इसलिए उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी। उन्हें पार्टी से निकाला गया। निकाला भी उन्हें सतीश चंद मिश्रा ने।

6 अगस्त को होगी दिल्ली में बैठक 
राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा के संयोजक नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि 6 अगस्त को दिल्ली के कांशीराम भवन में विभिन्न राज्यों के दर्जनों पार्टियों के प्रमुख लोगों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें कांशीराम के छोटे भाई दलबारा, हास्य कलाकार राजपाल यादव समेत अनेक लोग अपनी टीम के साथ उन्हें समर्थन देने के लिए पहुंचेंगे। कुछ ने अपनी पार्टी का विलय करने के लिए कहा है तो कुछ ने साथ चलने के लिए कहा है। इससे पूर्व वह मेरठ और गाजियाबाद में भी लोगों के साथ बैठक करेंगे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed