{"_id":"69650ec07725f8040f0ba4f2","slug":"zebra-crossing-on-link-road-white-stripe-drawn-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1079092-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लिंक रोड पर बनी जेब्रा क्रॉसिंग, खींची गई सफेद पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लिंक रोड पर बनी जेब्रा क्रॉसिंग, खींची गई सफेद पट्टी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाले 825 मीटर लंबे लिंक रोड पर फिनिशिंग का काम सोमवार को किया गया। दोनों छोर पर बैरिकेडिंग लगाकर रोड बंद कर दिया गया। इसके बावजूद कई वाहन चालक बैरिकेडिंग हटाकर निकलने लगे। सभी को बागपत रोड स्थित आशीर्वाद अस्पताल के पास से लौटाया गया। बाद में पुलिस को तैनात कर वाहन चालकों को लौटाया गया।
सोमवार को बागपत रोड पर आशीर्वाद अस्पताल के बराबर में लिंक रोड पर जेब्रा क्राॅसिंग और व्हाइट टॉपिंग सफेद पट्टी खींचने का काम किया गया। इन पर रिफ्लेक्टर मैटीरियल डाले गए ताकि रात के अंधेरे में वाहन चालक संभलकर चलें। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मार्ग और बिजली बंबा बाईपास की तरह इस मार्ग पर तीन टेबल टॉप हंप (स्पीड ब्रेकर जैसे) बनाए गए हैं।
भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए आठ फीट की ऊंचाई पर हाइट गेज भी दोनों छोर पर लगा दिए गए हैं। सोमवार को हाइट गेज लगाकर सपोर्ट लगाने का काम किया गया। इस रोड के शुरू होने से 38 कॉलोनियों के निवासियों सहित शहर के अन्य लोगों को फायदा होगा। समाजसेवी दिनेश तलवार और अंकुश ने बताया कि इस रोड से काफी राहत मिलेगी। यहां नेडा के सहयोग से सांसद निधि से 44 सोलर लाइट लगाई जाएंगी। सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जाएगी।