{"_id":"68ade557a75047e9550186ab","slug":"zainab-and-rimsha-stood-first-in-the-quiz-competition-meerut-news-c-40-1-smrt1041-109886-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे को छावनी बनाया, नहीं निकलने दी गुर्जर गौरव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे को छावनी बनाया, नहीं निकलने दी गुर्जर गौरव यात्रा
Wed, 27 Aug 2025 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
माल्यार्पण के बाद सपा नेता आकाश गुर्जर को पुलिस की जीप में बैठाकर ले जाते हुए। (मवाना)
मवाना। अनुमति न मिलने के बाद भी आयोजकों द्वारा सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर गुर्जर गौरव यात्रा निकालने की आशंका देख कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया गया। कई थानों की पुलिस और आरएएफ लगा दी गई। दोपहर में पुलिस ने यात्रा के आयोजक सपा नेता आकाश गुर्जर को छह समर्थकों के साथ पुलिस बल के पहरे में लाकर थाना तिराहे पर स्थित सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कराया। इसके बाद पुलिस आकाश गुर्जर व पंकज मावी को मेरठ पुलिस लाइन लेकर चली गई।
सपा नेता आकाश गुर्जर ने सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर गुर्जर गौरव यात्रा निकालकर माल्यार्पण करने के लिए तहसील में एस डी एम के नाम पत्र देकर अनुमति मांगी गई थी, लेकिन अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बावजूद भी आकाश गुर्जर यात्रा निकालने पर अडिग थे। सोमवार की देर शाम तक पुलिस प्रशासन आकाश गुर्जर की तलाश में लगा रहा, लेकिन आकाश गुर्जर पुलिस प्रशासन के हाथ नहीं लग सका। मंगलवार सुबह से ही कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। नगर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।बडा महादेव मंदिर से लेकर थाना तिराहा सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा तक कई स्थानों पर बैरिकेट लगाकर पुलिस तैनात कर दी। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को भनक लगी कि आकाश गुर्जर घर पर समर्थकों के साथ है। इस पर एसपी देहात, पुलिस बल लेकर आकाश गुर्जर के यहां पहुंच गए।वहां से आकाश की गाड़ी में आकाश सहित छह समर्थकों को लेकर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर पहुंचे और शांति के साथ माल्यार्पण कराया। माल्यार्पण करने वालों में इनके साथ देवेंद्र गुर्जर रहे। एस पी देहात राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि आकाश गुर्जर फेसबुक लाइव आ रहा था। अधिकारियों को बताने पर आकाश गुर्जर को घर से लेकर आए और शांति के साथ माल्यार्पण कराया। उसके बाद आकाश गुर्जर और पंकज मावी को मेरठ भेज दिया है। आगे अधिकारियों के जो भी निर्देश होंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इन्होंने अलग से पहुंचकर किया माल्यार्पण
पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि, सपा नेता किशोर वाल्मीकि, संदीप मावी मवाना, विपिन प्रधान सकोती( पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष), दीपक भड़ाना देदूपुर जिला अध्यक्ष मेरठ किसान यूनियन अजगर, वाशु मीवा, दीपक मीवा, मनीष दरियापुर, रिंकूश मावी आदि, जिला पंचायत सदस्य विजय धामा, पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक आदि ने अलग अलग पहुंचकर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
फेस बुक पर लाइव होते ही आकाश तक पहुंच गई पुलिस
मवाना। तमाम कोशिश के बाद पुलिस आकाश का पता नहीं लगा सकी। मंगलवार को आकाश फेस बुक पर लाइव आया और लोग उससे जुड़ने लगे तो पुलिस ने उसकी लोकेशन पता की और एसपी देहात पुलिस बल लेकर उसके घर पहुंच गए और अपनी मौजूदगी में ले जाकर माल्यार्पण कराया।
माल्यार्पण के लिए आए हैं, राजनीति करने नहीं : देवेंद्र
मवाना। सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान आकाश गुर्जर ने एक मंत्री के खिलाफ नारा लगाने के लिए आवाज बुलंद की, वहां पर मूर्ति पर माल्यार्पण करने आए देवेंद्र गुर्जर ने इसका विरोध करते हुए आकाश को चुप करा दिया और माल्यार्पण कर वहां से आकाश गुर्जर को छोड़कर चले गए। देेवेद्र गुर्जर से इस संबंध में पूछे जाने पर उनका कहना था कि वह माल्यार्पण करने गए थे, राजनीति करने नहीं। किसी महापुरुष की जयंती पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
2027 में देंगे वोट की चोट : आकाश
मवाना। सपा नेता आकाश गुर्जर ने माल्यार्पण करने के बाद मूर्ति स्थल के पास बात करते हुए कहा कि 2017 और 2022 के चुनाव में गुर्जर समाज ने एक मुश्त वोट भाजपा को दिया था। यह विधान सभा ऐसी विधान सभा है, जिसका प्रत्याशी यहां से जीतता है, उसकी ही प्रदेश में सरकार बनती है, लेकिन गुर्जर समाज को क्या मिला। सीएम को अपने मंत्री के साथ यहां हेलीकॉप्टर उतारकर माल्यार्पण करना चाहिए था। 2027 में वोट की चोट देकर मुख्यमंत्री को कुर्सी से हटाकर गोरखपुर भेजने का कार्य किया जाएगा।इसके लिए समाज को एकजुट होना होगा।