फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   yuvak ki hatya hastinapur

हस्तिनापुर में युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 02 Oct 2016 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 02 Oct 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
yuvak ki hatya hastinapur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 हस्तिनापुर में बदमाशों ने घर के पास ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त युवक के साथ मौजूद नौकर ने लूट के विरोध में हत्या की बात कही। जबकि पुलिस प्रॉपर्टी विवाद को वजह बता रही है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर स्थित डिफेंस कालोनी निवासी अनिल (40) पुत्र महिपाल निलोहा गांव में क्लीनिक चलाता था। शुक्रवार रात 11 बजे अनिल अपने नौकर रणवीर निवासी भीमनगर के साथ बाजार से सामान लेकर लौट रहा था। घर से 20 कदम की दूरी पर पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। चश्मदीद रणवीर के बताया कि बदमाशों ने पहले लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर एक बदमाश ने अनिल के सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। लहूलुहान अनिल को परिजनों ने लोगों की मदद से पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे तुरंत मेरठ अस्पताल रेफर किया। मेरठ में डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी लगने पर हस्तिनापुर एसओ राजीव सक्सेना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फिर पीड़ित परिवार से संपर्क किया।
विज्ञापन


लूट नहीं, प्रॉपर्टी का विवाद
एसओ हस्तिनापुर राजीव सक्सेना ने बताया कि लूट के विरोध में हत्या नहीं हुई। प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे प्रापर्टी विवाद सामने आ रहा है। सीओ मवाना रितेश कुमार ने भी चश्मदीद से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, चश्मदीद ने बताया कि दोनों बदमाश नीली शर्ट पहने हुए थे। सामने आने पर वह उनको पहचान लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों में कोहराम  
अनिल का निलोहा गांव के अलावा एक अन्य गांव में भी क्लीनिक है। उसका खेतीबाड़ी का भी काम है। अनिल के पिता महिपाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अनिल की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा है।


थाने का घेराव करने की चेतावनी
कॉलोनी में घुसकर हत्या होने की जानकारी लगते ही भाजपा नेता मुखिया गुर्जर शनिवार शाम अनिल के घर पहुंचे। पहले पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उसके बाद जल्द खुलासा न करने पर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed