फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   YouTube singer expressed fear of murder

Meerut News: यूट्यूब सिंगर ने हत्या की आशंका जताई

Tue, 17 Dec 2024 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
YouTube singer expressed fear of murder
सरधना। थाना क्षेत्र के बपारसी गांव निवासी यूटयूबर गायक विक्रांत ठाकुर पुत्र अनिल कुमार ने जान का खतरा बताते हुए तहरीर दी है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ युवक उसकी हत्या कर सकते हैं। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि सोमवार की सुबह स्कार्पियो में सवार होकर दो सिविल व एक थ्री स्टार पुलिस की वर्दी पहने उसके घेर में पहुंचे। आरोपी उसके दादा ठाकुर बुद्ध सिंह से जानकारी कर रहे थे। इसके बाद आरोपी, विक्रांत के घर का दरवाजा खटखटाने लगे। युवकों ने पुलिस होने का हवाला देकर पूछताछ शुरू की। परिजनों ने मोहल्ले के लोगों को बुलाया तो आरोपी बिना कुछ बात किए ही वहां से चले गए। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पीड़ित विक्रांत ने षड्यंत्र के तहत जान से मारने की आशंका जताई है। इससे परिवार के लोगों में दहशत बनी हुई है। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed