फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths took part in the bike rally carrying the tricolor

तिरंगा लेकर बाइक रैली में शामिल हुए युवा

Thu, 14 Aug 2025 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Youths took part in the bike rally carrying the tricolor
सरधना। भारतीय मतदाता संघ के तत्वावधान में वि​भिन्न गांवों में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। संवाद
सरधना। भारतीय मतदाता संघ के तत्वावधान में भूनी टोल प्लाजा से देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत बाइक तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

रैली के दौरान घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा, हर दिल तिरंगा के गगनभेदी नारों और भारत माता की जय के घोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। रैली में सरूरपुर मंडल के पदाधिकारियों एवं युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य था। मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, रविंद्र कश्यप, दीपक गुप्ता एवं मंडल मंत्री जितेंद्र गोस्वामी के सक्रिय सहयोग से रैली को ऐतिहासिक स्वरूप मिला। राष्ट्रीय महासचिव वैद्य सुरेश कुमार, पवन शर्मा, रामकुमार त्यागी, कन्नुमल जैन ने भारत माता के जयकारों से जोश भर दिया।
विज्ञापन

रैली में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र की 200 से अधिक बाइकें शामिल हुईं। तिरंगा बाइक रैली गांव, कक्केपुर, सरूरपुर, इकड़ी, पथौली, मेहरमती गणेशपुर में पहुंची। आयोजन में मंडल मंत्री जगदीश प्रमुख, ज्ञानेंद्र चौधरी, देवेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, महेंद्र, पिंटू तोमर, कृष्णपाल, तेजबीर प्रधान, सुशील त्यागी, सुमित वाल्मीकि, गौरव वशिष्ठ, नितिन शर्मा, लक्ष्मण प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगे का वितरण किया
सरधना। कस्बे में भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार और केके पब्लिक स्कूल सहित अन्य जगहों पर तिरंगे का वितरण किया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि स्वतंत्रता दिवस के पवन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान में अपनी राष्ट्रीय भावना को प्रदर्शित करें। इस दौरान शानू जैन, शंकर सिंह, शिव कुमार जैन, दीपक विश्वकर्मा, नवीन त्यागी, उमा त्यागी, शालिनी सैनी, लोकेश जैन, सरिता गोयल, राजीव व सुनील आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed