फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths dancing on DJ attacked a biker

डीजे पर डांस कर रहे युवकों ने बाइक सवार पर किया हमला

Tue, 01 Jul 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Youths dancing on DJ attacked a biker
सरधना। नगर के मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी अमान पुत्र रहीश पर मोहल्ला निवासी आरोपियों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीरावस्था में मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के भाई सुभान ने बताया कि उसका भाई अमान मेरठ रोड पर चाय की दुकान करता है। सोमवार को वह बाइक पर सवार होकर डेयरी पर दूध लेने जा रहा था। मोहल्ले में राजकुमार के सेवानिवृत्त होने पर समारोह चल रहा था। आरोपी सड़क पर डीजे लगाकर डांस कर रहे थे। उसने बाइक का हॉर्न बजाकर युवकों को रास्ते से हटने के लिए कहा तो आरोपियों ने डंडा मारकर उसकी बाइक तोड़ दी। विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते तनाव की स्थिति बन गई। थाने व सीएचसी में पीड़ित पक्ष के लोग भी जमा हो गए। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed