{"_id":"6a28346f8b6d241eae0a704f","slug":"youths-create-a-ruckus-at-begumpul-intersection-set-off-fireworks-on-the-road-meerut-news-c-72-1-mct1011-154514-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेगमपुल चौराहे पर युवकों का उत्पात, सड़क पर की आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेगमपुल चौराहे पर युवकों का उत्पात, सड़क पर की आतिशबाजी
विज्ञापन
- पुलिस की गश्त पर उठे सवाल, दहशत में रहे राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब दो बजे दो कार सवार आधा दर्जन युवकों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने बीच सड़क पर आतिशबाजी कर माहौल बिगाड़ दिया, जिससे वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आई, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। आरोपी आतिशबाजी करने के बाद भी 20 मिनट तक सड़क पर शोर मचाते रहे।
बेगमपुल चौराहे पर सोमवार देर रात दो कार सवार युवक आफताब की कोठी के पास सड़क किनारे खड़े हुए थे। युवक सड़क किनारे खड़े होकर आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने सड़क पर आतिशबाजी शुरू कर दी। तेज आवाज वाले पटाखों के कारण आसपास के घरों में रह रहे लोग व राहगीरों में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को रुककर स्थिति सामान्य होने का इंतजार करना पड़ा। आतिशबाजी के दौरान वे शोर-शराबा भी कर रहे थे, जिससे आसपास के लोग बाहर निकल आए। कुछ राहगीरों ने युवकों की हरकतों का विरोध किया। राहगीरों की बात सुनकर युवक गुस्से में आ गए। युवकों के अदंर पुलिस का भी डर नहीं दिखाई दे रहा था। घटना के समय पुलिस मौके पर दिखाई नहीं दी।
लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख और व्यस्त चौराहों में शामिल बेगमपुल पर देर रात भी पुलिस गश्त रहनी चाहिए, लेकिन घटना के दौरान कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। इससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होते दिखाई दिए।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। सड़क पर उत्पात मचाने वाले युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- --