{"_id":"6022e8d88ebc3e26b6038f8f","slug":"youths-and-policemen-in-a-car-at-a-dhaba-beat-up-a-man-who-came-for-interruption-and-interruption-laward-news-mrt524582192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर कार में सवार युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट, बीचबचाव के लिए आए युवक को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे पर कार में सवार युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट, बीचबचाव के लिए आए युवक को भी पीटा
विज्ञापन

दौराला। हाईवे स्थित एक ढाबे पर कार सवार युवकों और सहारनपुर के एक थाने में तैनात पुलिसकर्मियों में किसी बात को लेकर गाली गलौज और मारपीट हो गई। युवकों ने पुलिसकर्मियों की कार के शीशे तोड़ दिए। बीच बचाव कराने आए युवक के साथ भी मारपीट की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष भाग निकले।
मटौर गांव स्थित एक ढाबे पर सोमवार देर रात कार सवार चार युवक खाना खाने पहुंचे। युवक अपनी कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच सहारनपुर के थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मी भी सादी वर्दी में ढाबे पर पहुंचे और कार में बैठकर शराब पीने लगे। पुलिसकर्मियों ने कार सवार युवकों के साथ किसी बात को लेकर गाली गलौज कर दी। युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। पुलिसकर्मियों ने भी युवकों के साथ मारपीट की। बीचबचाव कराने पहुंचे मटौर गांव निवासी एक युवक के साथ दोनों पक्षों ने मारपीट कर दी। ढाबे पर मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को आते देख दोनों पक्ष अपनी कार लेकर भाग निकले।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष में से किसी ने तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।