फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth strangled to death in drug de-addiction center in Meerut, two accomplices missing

मेरठ : नशा मुक्ति केंद्र में युवक की गला घोंटकर हत्या, दो साथी लापता

Mon, 02 Aug 2021 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 02 Aug 2021 12:31 PM IST
सार

जानकारी लगते एसपी सिटी और इंस्पेक्टर टीपी नगर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रोहित के शव को बेड के अंदर से निकला और परिजनों को सूचना देकर उसको पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

विज्ञापन
Youth strangled to death in drug de-addiction center in Meerut, two accomplices missing
जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के मोहकमपुर में नशा मुक्ति केंद्र में रविवार देर रात एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बेड के ही अंदर बंधा हुआ मिला। नशा मुक्ति केंद्र में ही रह रहे उसके दो साथी लापता हैं। अंदेशा लगाया जा रहा कि उक्त दोनों युवकों ने ही युवक की हत्या की है। एसपी सिटी और टीपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टीपी नगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी रोहित (32) पुत्र जवाहर 14 जुलाई से नशा मुक्ति केंद्र में रह रहा था। नशा मुक्ति केंद्र में ही संदीप निवासी कंकरखेड़ा और अनूप निवासी कुंडा, परतापुर भी रह रहे थे। तीनों का ही यहां पर इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


रविवार रात 9:00 बजे सूचना मिली कि नशा मुक्ति केंद में रहने वाले तीनों लोग लापता हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन करके वापस लौट आई। रात करीब 12:30 बजे फिर से सूचना दी गई कि रोहित की लाश बेड के अंदर मिल गई है, जबकि अन्य संदीप और अनूप का अभी कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी लगते एसपी सिटी और इंस्पेक्टर टीपी नगर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रोहित के शव को बेड के अंदर से निकला और परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस को अंदेशा है कि रोहित की हत्या करने के बाद ही संदीप और अनूप फरार हुए हैं। दोनों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।


एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि लापता हुए दोनों लोगों के मिलने के बाद घटना की जानकारी होगी। नशा मुक्ति केंद्र में किस बात को लेकर विवाद हुआ इसकी जानकारी उक्त दोनों लोग ही बता पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed