फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth should unite and empower brahmin society

Meerut News: ब्राह्मण समाज को एकजुट और सशक्त बनाएं युवा

Mon, 24 Mar 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Youth should unite and empower brahmin society
मेरठ। ब्राह्मण समाज की ओर से वेस्ट एंड रोड पर स्थित शांति फार्म हाउस में युवक-युवती परिचय सम्मेलन किया गया। इसमें वक्ताओं ने संकल्प दिलाया कि युवा समाज को एकजुट और सशक्त बनाने में सहयोग दें। ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से 600 युवक-युवतियों का पंजीकरण किया गया। समाज के युवाओं को बेहतर शिक्षा, रोजगार के साथ ही बेहतर रिश्ते निभाने का भी आह्वान किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता आरबी पाठक ने की। को-ऑपरेटिव बैंक चेयरमैन विमल शर्मा, डीआईजी रिटायर्ड अजय मोहन शर्मा, पूर्व लेबर कमिश्नर पुष्पेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ममता शर्मा और दिव्या शर्मा ने सरस्वती वंदना की। विमल शर्मा ने ब्राह्मणों की एकता पर बल दिया। अजय भारद्वाज ने कहा कि हमें एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

अधिवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि समाज के युवा शिक्षित और आर्थिक रूप से सक्षम बनें और सही उम्र में विवाह करें। पंडित संजय त्रिपाठी ने कहा कि शहर, प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने में समाज का अहम योगदान रहा है। ब्राह्मण समाज को अपने उद्योग स्थापित कर अपने समाज के युवाओं को रोजगार देना चाहिए। देवेश शर्मा ने कहा कि बचपन से बच्चों को संस्कार दिए जाने चाहिएं। कार्यक्रम अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि ऐसे परिचय सम्मेलन समाज में आपसी सौहार्द बढ़ाने का कार्य करते हैं। महामंत्री डॉ. मनोज शर्मा और मंत्री पुनीत शर्मा ने कहा कि हर ब्राह्मण का अपने स्तर पर जरूरतमंद लोगों का सहयोग करें। इस अवसर पर जितेंद्र गौतम, अजय शर्मा, राजीव कौशिक, शैलेंद्र भारद्वाज, राजीव, सौरभ दिवाकर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed