फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth shot in mutual dispute

आपसी विवाद में युवक को गोली मारी

Wed, 10 Feb 2021 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Youth shot in mutual dispute
आपसी विवाद में युवक को गोली मारी
विज्ञापन

गंगानगर। थाना क्षेत्र की अमन विहार कॉलोनी में मंगलवार को विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार, अमन विहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र की एफआईटी कॉलेज के पास मलिक एंटरप्राइजेज के नाम से सीमेंट कीदुकान है। मंगलवार शाम जितेंद्र का बेटा रोहन ट्रैक्टर ट्राली से किसी ग्राहक का सामान पहुंचाने गया था। करीब शाम पांच बजे वह दुकान लौटा। इस दौरान रजपुरा निवासी यश सिवाच उर्फ गोलू पुत्र नोविल कुछ युवको के साथ दुकान में मौजूद था। आरोप है कि रोहन ने गोलू ने सीने पर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर रोहन का तहेरा भाई शिवा दुकान के अंदर पहुंचा। उसने घायल को सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर गंगानगर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

घायल के साथ अस्पताल पहुंचा आरोपी
देररात तक गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों का आरोप है कि विवाद के चलते रोहन को गोली मारी गई है। उधर, घटना के बाद गोलू भी अस्पताल पहुंचा। घबराहट होने की बात कहते हुए अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि रोहन, हिमांशु व अन्य दोस्त तमंचा चेक कर रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई। एसएचओ गंगानगर ने बताया कि पुराने विवाद के चलते गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed