फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth shot in money transaction, injured

Meerut News: रुपयों के लेनदेन में युवक को गोली मारी, घायल

Wed, 01 Mar 2023 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Youth shot in money transaction, injured
लावड़। बिसौला गांव में रुपयों के लेनदेन में हुए विवाद के बाद युवक सुहान को गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी घटना के बाद मौके से भाग निकले। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात बिसौला गांव निवासी सुहान पुत्र नासिर का गांव निवासी दो युवकों से पशुओं की बिक्री के बाद रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों युवकों में से किसी एक ने सुहान को गाेली मार दी। हालांकि, गोली पेट के पास से थोड़ा मांस चीरती हुई निकल गई, जिससे सुहान घायल हो गया। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी। परंतु, दोनों आरोपी घर पर नहीं मिले। इस मामले में अभी तक पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपनी ओर से जांच करने में जुटी है। चौकी प्रभारी रविंद्र मलिक का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed