{"_id":"60219fbe8ebc3e94f60e031c","slug":"youth-shot-dead-robbed-on-daurala-highway-meerut-news-mrt524422613","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला हाईवे पर युवक की गोली मारकर हत्या, लूट का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला हाईवे पर युवक की गोली मारकर हत्या, लूट का अंदेशा
विज्ञापन

मेरठ/दौराला। एनएच-58 हाईवे पर सोमवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। लूट होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। सूचना पर दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दौराला क्षेत्र के मवीमीरा गांव निवासी शाहनवाज (29) पुत्र ग्यासुद्दीन जली कोठी में बैंडबाजे वालों की ड्रेस बनाने का काम करते थे। सोमवार देर रात शाहनवाज बाइक से मेरठ अपने घर लौट रहे थे। एनएच-58 हाईवे पर आईएचएम (इंस्टीट्यूट) होटल मैनेजमेंट के सामने शाहनवाज को बदमाशों ने गोली मार दी। जिसमें शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी पर सीओ दौराला संजीव दीक्षित और इंस्पेक्टर दौराला किरण पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में लूट के विरोध में हत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है। सीओ दौराला का कहना है कि शाहनवाज के शव के पास ही उसकी बाइक पड़ी मिली। सीने में गोली लगी है। पुलिस सभी बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शाहनवाज के परिजनों को भी सूचना दे दी, जिस पर वह भी मौके पर पहुंच गए हैं। उनसे भी जानकारी ली जा रही।