फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth shot dead in election rivalry in Kunkura village

कुनकुरा में चुनावी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, पूर्व ब्लाक प्रमुख का बेटा गिरफ्तार

Mon, 07 Jun 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in election rivalry in Kunkura village
कुनकुरा गांव में चुनावी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
मेरठ/गंगानगर। चुनावी रंजिश में रविवार को कुनकुरा गांव में युवक राहुल (27) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राहुल ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहा था। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने इंचौली थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने हत्या के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार कुनकुरा निवासी राहुल पुत्र जयपाल गांव में परचून का दुकान करता था। रविवार सुबह ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पर्चा भरवाने के लिए मेरठ गया था। गांव के अरुण ने भी पर्चा भरा था। अरुण रजपुरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुनकुरा निवासी योगेंद्र का समर्थक है। दोपहर तीन बजे दोनों गांव लौटे थे।
विज्ञापन

आरोप कि पूर्व प्रमुख योगेंद्र अपने बेटे अंकित और कुछ अन्य लोगों के साथ जयपाल के घर पहुंच गया। नाम वापस लेने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़े में जयपाल और उसका भाई घायल हो गया। इसी दौरान दुकान पर बैठा राहुल भी पहुंच गया। मारपीट का विरोध करने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे अंकित ने राहुल के सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन राहुल को गंगानगर के सूर्या अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रधानी चुनाव के समय से ही दोनों पक्षों में रंजिश थी। तहरीर में छह लोगों को नामजद किया गया है। इसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र और उसके तीन बेटे अंकित, उदयराव, उत्तम के अलावा विकास और अमन शामिल हैं। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने कहा कि एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed